inh24देश विदेश

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की आज 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस, दिवाली से पहले होगा बड़ा ऐलान

दिवाली से पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार राहत पैकेज को लेकर आज फिर बड़ा ऐलान कर सकती है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज दोपहर 12:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए एक और राहत पैकेज का ऐलान कर सकती है. जानकारी के मुताबिक डिमांड को बढ़ाने और रोजगार के सृजन से जुड़े उद्योगों को राहत पैकेज दिया जा सकता है।

पीएफ सब्सिडी को लेकर हो सकता है ऐलान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोदी सरकार राहत पैकेज के तहत पीएफ सब्सिडी को लेकर भी घोषणा कर सकती है. सरकार की इस घोषणा के तहत कंपनियों और कर्मचारियों को यह सब्सिडी 10 फीसदी पीएफ के रूप में हो सकता है. इसके अलावा 31 मार्च 2020 को सरकार द्वारा बंद की गई प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना को फिर से शुरू किए जाने का ऐलान हो सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोदी सरकार केवी कामथ कमेटी की ओर से 26 सेक्टर्स के लिए की गई सिफारिशों के अनुसार राहत पैकेज का ऐलान कर सकती है. सरकार इन सेक्टर्स के लिए इमरजेंसी क्रेडिट की घोषणा कर सकती है. इसके तहत कंपनियों को बगैर गारंटी के कर्ज मिल सकेगा।

Related Articles

Back to top button