डोंगरगढ – वृद्ध आश्रम पहुंच कर थाना प्रभारी अलेक्जेंडर कीरो ने पूछा विद्वजनों का हाल-चाल कही सहयोग करने की बात
महेन्द्र शर्मा बंटी – डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ पुलिस के मुखिया डी एम अवस्थी पुलिस महानिदेशक रायपुर छत्तीसगढ़ के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में असहाय बुजुर्ग जिनकी उम्र 60 वर्ष से ऊपर है व उनके घर में उनके देखे करने वाला कोई नहीं है या वृद्ध आश्रम में रह रहे हो ऐसे लोगों का सहयोग कर उनकी घर वापसी कराना है जिसके तहत आज डोंगरगढ़ थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना स्टाफ द्वारा ग्राम बच्छेराभाटा में स्थित जीवन आनंद वृद्धा आश्रम में पहुंचकर वृद्धजनों से मुलाकात कर उन्हें फल व मिठाई का वितरण भी किया गया तथा उनसे बातचीत करने पर पता चला कि वहां महिला पुलिस मिलाकर 19 लोग है जिनमें से कुछ लोग डोंगरगढ़ के अंतर्गत के आसपास के रहने वाले हैं बताया गया कुछ लोगों को सेंदरी बिलासपुर से मानसिक अस्पताल से यहां लाया गया है दो महिला उड़ीसा एक महिला झारखंड एक पुरुष लांजी जिला बालाघाट मध्य प्रदेश का रहने वाला है स्थानीय बुजुर्गों के परिजनों से बातचीत कर समझाइश देकर उनको घर पर वापस करने का प्रयास किया जाएगा झारखंड व उड़ीसा से संबंधित थानों से उनके स्थाई पते की जानकारी लेकर उनके बाल बच्चे के के पास भेजने का प्रयास किया जाएगा बातचीत के दौरान विधवा आश्रम में वहां की व्यवस्था और खान पान वह रहन सहन को देख कर खुश नजर आ रहे थे इनमें से कुछ लोग अपने तो अपने घर वापस जाना चाहते है तथा कुछ लोग अपने घर वापस जाना नहीं चाहते कुछ लोगों को समझा कर उनके घर भेजने का प्रयास किया जाएगा भविष्य में ऐसे लोगों से मुलाकात कर उनका हक दिलाने का प्रयास किया जाएगा आम नागरिकों से अपील किया गया है कि ऐसे व्यक्ति जो आपके आसपास क्षेत्र में निवास करते हैं जिनका देख रेख करने वाला कोई नहीं है जानकारी हो तो सूचित करें ताकि उनकी उचित व्यवस्था किया जा सके इस अवसर पर वृद्धा आश्रम के संचालक एस जी मेश्राम उपस्थित थे थाना प्रभारी अलेक्जेंडर कीरो ने वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के लिये आश्रम संचालक से कहा कि मैं इन लोगों की सेवा के लिये हमेशा तत्पर रहकर सहयोग करने की बात कही



