inh24छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में लम्पि स्किन डिसीस का संक्रमण फैल रहा तेजी से, ग्रामीण हुवे परेशान

राजनांदगांव जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पशुओं को होने वाली बीमारी लम्पि स्किन डिसीज के मामले बढ़ते जा रहे हैं जिसको लेकर पशु पालक व किसान चिंतित हैं। राजनांदगांव जिले के कई गांवों में इन दिनों गाय, बैल,भैंस आदि पशुओं लम्पि स्किन डिसीज का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिसे लेकर पशु मालिकों में चिंता की लकीर साफ नजर आ रही है। डोंगरगढ़ ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों में भी जानवरों में यह तेजी से फैल रहा है। जिससे पशु मालिक के अलावा ग्रामीण भी परेशान नजर आ रहे हैं।

पशुओं में यह बीमारी लगभग महीना से देखी जा रही है। जो अब मुसीबत का सबब बना हुआ है। इस बीमारी से पशुओं के शरीर में दानेदार जैसा उभार आ रहा है। वहीं पशुओं के पैरो में सूजन हो रहा है। पशु चिकित्सकों का कहना है कि विभिन्न गांव में शिविर के माध्यम से पशुओं का इलाज किया जा रहा है।

इस बीमारी से जानवरों में ताकत की क्षमता तेजी से कम हो रही है। इस बिमारी को लेकर डॉक्टरों का मानना है कि ठीक होने के बाद दोबारा यह बीमारी नही होता है। पहले की तरह मवेशी हलचल करते है और यह रोग सेल्स डिसीज है जो अपने आप ठीक भी हो जाता है।

Related Articles

Back to top button