inh24बिजनेस

सस्ता हुवा एलपीजी गैस सिलेंडर, जानिये कीमत

कहा जा रहा था की LPG गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि होगी, लेकिन सरकार ने इस मामले में लोगों को राहत प्रदान की। इस बार गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर 14.2 किग्रा की कीमत में इजाफा नहीं हुआ और कुछ शहरों में इसके दाम कम हुए। इसी तरह 19 किलो वाले LPG सिलेंडर के दामों में कटौती की गई और इसके लिए ग्राहकों को कम कीमत चुकानी होगी।

इससे पहले जुलाई महीने में 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 4 रुपये तक कीमतें बढ़ाई गई थी. वहीं, इससे जून के दौरान दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर 11.50 रुपये महंगा हो गया था. जबकि, मई में 162.50 रुपये तक सस्ता हुआ था। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनी IOC की वेबसाइट पर दिए दाम के मुताबिक दिल्ली में सिलेंडर की कीमतें स्थिर रही है। बीते महीने अगस्त में जो दाम थे वही सितंबर महीने के लिए लागू रहेंगे।

Related Articles

Back to top button