inh24छत्तीसगढ़

प्रदेश में फिर बढ़ सकता है लॉकडाउन, कल मुख्यमंत्री करेंगे कोरोना को लेकर मंत्रियो से चर्चा

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बढ़ सकता है लॉकडाउन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साफ कहा है कि वो छठे दिन कोरोना को लेकर राज्य स्तरीय समीक्षा करेंगे और उसके बाद फिर लॉकडाउन के बारे में निर्णय लेंगे। आपको बता दें कि राजधानी रायपुर सहित 4 नगरीय निकाय क्षेत्र वीरगांव, बलौदाबाजार और सरगुजा में 28 जुलाई को लॉकडाउन खत्म हो रहा है।

 जानकारी के मुताबिक कल दोपहर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरोना की मंत्रियों संग समीक्षा करेंगे। लॉकडाउन और कोरोना के आंकड़ों की तुलनात्मक समीक्षा के आधार पर लॉकडाउन पर फैसला होगा। खबर है कि 7 दिन के लिए और लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है।मुख्यमंत्री मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के हालात की समीक्षा करेंगे। जानकारी के मुताबिक इस समीक्षा बैठक में 7 दिन और लॉकडाउन पीरियड बढ़ाने पर फैसला ले लिया जाये।

हालांकि इससे पहले मंत्री अमरजीत भगत की तरफ से भी लॉकडाउन को लेकर ये संकेत दिये गये थे, कि उसे बढ़ाया जा सकता है। जिस तरह के बयान सामने आये हैं, उससे तो ये बात साफ हो चली है की राजधानी रायपुर सहित कई हिस्सों में लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है।

read also,,नाकाम हुई नक्सली की बड़ी साजिश, 40 किलो IED बम बरामद

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि …“देखिये, अभी जो मरीज मिल रहे हैं, वो मरीज तो पहले के हैं, लॉकडाउन का क्या असर हुआ है, ये तो 6 दिन में पता चलेगा, हम छठे दिन लॉकडाउन को लेकर समीक्षा करेंगे, मरीजों की संख्या और अन्य बातों की समीक्षा के बाद फैसला लिया जायेगा, कि लॉकडाउन पर क्या किया जाना चाहिये”

read also,,बड़ी खबर : PET, PPHT, PPT और PMCA की परीक्षाएं हुई कैंसिल, इस आधार पर मिलेगी प्रवेश, पढ़े पूरी खबर

Related Articles

Back to top button