छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इन 10 जिलों में लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया गया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज से कई शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन करने का फैसला लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आज से राजधानी रायपुर और बीरगांव नगर निगम में सात दिनों का लॉकडाउन रहेगा।
आपको बता दें कि रायपुर जिले में पिछले एक माह के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के एक हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। जिले में सोमवार तक 1252 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई से 28 जुलाई के मध्य रायपुर और बिरगांव नगर निगम क्षेत्र को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है।
कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित जिलों में आज से लॉक डॉउन रायपुर समेत बेमेतरा, कोरबा, मुंगेली, अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जांजगीर चांपा और दंतेवाड़ा लॉक डॉउन बिलासपुर और राजनांदगांव में कल से वहीं जांजगीर चांपा में 24 जुलाई से लॉक डॉउन रहेगा इसके साथ ही सबसे अधिक 12 दिनों का बेमेतरा में लॉक डॉउन का आदेश जारी किया गया है।
गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। काल जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 115 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई। नए पाए गए मरीजों में रायपुर से 50, कोंडागांव से 23, बिलासपुर से 8, कोरिया- नारायणपुर से 5, कांकेर से 4, दंतेवाड़ा-जांजगीर से 3,बीजापुर-दुर्ग-बलरामपुर से 2 और बस्तर-सुकमा-सरगुजा से 1-1 मरीज शामिल है। वहीं 170 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है। अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1588 है। वहीं एक कोरोना मरीज की कल मौत हो गई है। बता दें कि प्रदेश में अब तक 29 लोगो की कोरोना से जान जा चुकी है।




