लॉकडाउन खुलने के बाद लोग अपने घरों की चार दिवारी लांघने लगे है. सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है. बढ़ी संख्या में लोग बाजारों तक पहुंचकर खरीददारी करने को आमादा है. आज से कुछ क्षेत्रों में छूट जरूर की गई है, लेकिन सड़कों, गलियों और बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। कहीं कहीं तो जाम के हालात हो गए थे।
बता दें कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए देश भर में 3 मई तक लॉकडाउन किया गया है। इस मामले में अब केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव को फिर से आगाह किया है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने लॉकडाउन को सख्ती के साथ लागू करने की हिदायत दी है। उन्होंने शत-प्रतिशत लॉकडाउन लागू करने के दो टूक निर्देश दिये हैं।
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का भी हवाला देते हुए सभी मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। इसके अलावा केरल के मुख्य सचिव को अलग से पत्र लिख कर लॉकडाउन में ढील दिये जाने के कारण नाराजगी जताई है।

कोरोना महामारी से बचने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की थी साथ ही 20 अप्रैल को आंशिक संशोधन भी करने कहा था पर लोगों ने इसे पूर्णतया लॉकडाउन खत्म हो गया जान अपने घर से निकल मार्केट में पहुंच रहे हैं… हम भी आपसे अपील करते हैं कृपया अपने घरों में रहे. लॉक डाउन का पालन करें एवं सोशल डिस्टेंस का समर्थन करते हुए दूरी बनाकर रखें।



