inh24छत्तीसगढ़

Big breaking – छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन अब 6 अगस्त तक, जानिए सीएम हाउस की बैठक में क्या आया फैसला

छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन पर राज्य सरकार का फैसला आ गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कैबिनेट मंत्रियों की बैठक में फैसला किया गया है कि लॉक डाउन को फिर से बढ़ाया जाये। मिली जानकारी के अनुसार अब 6 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ गया है इसके लिए कलेक्टरों को निर्देश दिए जायेंगे।

Read Also – सब्जियों के भाव हुवे इतने महंगे कि चोरों ने टमाटर से भरी गाडी ही चुरा ली यहां

आपको बता दें कि प्रदेश के10 जिलों के करीब 10 नगरीय क्षेत्र में लॉकडाउन लगा हुआ है। हालांकि जिला प्रशासन ने सख्ती के साथ लॉकडाउन को लागू करने की कोशिश की है। किराना दुकान पूरी तरह से बंद है, जबकि सब्जी, फल व दूध की दुकानें भी 10 बजे तक बंद हो रही है। हालांकि बावजूद प्रदेश के कई हिस्सों से लगातार मरीजों के बढ़ने की खबर आ रही है।

Read Also – छग के ज्यादा संक्रमण वाले इलाकों में 6 अगस्त तक लाॅकडाॅउन बढ़ाने का फैसला, जानिए क्या क्या हुवे महत्वपूर्ण फैसले

छत्तीसगढ़ में देर रात फिर कोरोना के मरीज पाए गए। इसके साथ ही रविवार को कोरोना के 429 मरीजों की पहचान की गई। इसके साथ ही 261 मरीेज स्वस्थ होने के बाद कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किये गए। वहीं 4 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई।कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 7613 हो गया है, जिसमें अब तक कुल 4944 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2626 है।

Related Articles

Back to top button