नन्हे हाथी की अटखेलियां, साइड किक मारकर शख्स के साथ खेलते गजराज का मनमोहक वीडियो हुआ वायरल |

Baby Elephant Viral Video: जंगल में रहने वाले तमाम जानवरों में हाथियों (Elephants) को सबसे समझदार और पारिवारिक जानवर माना जाता है. हाथियों में भी नन्हें हाथियों (Baby Elephants) के वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर हाथियों (Elephants) की मस्ती और अटखेलियों के मनमोहक वीडियो अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इसी कड़ी में शख्स के साथ खेलते एक नन्हे हाथी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छोटा हाथी एक शख्स को साइड किक मारकर उसके साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है.
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- हाथी के बछड़े सबसे चंचल और बड़े जानवरों में से एक है, जिन्हें कोई भी देख सकता है. विश्वास करने और आनंद लेने के लिए ये साइड किक्स देखें. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 30.9k व्यूज मिल चुके हैं.
Elephant calves are one of the most playful mega herbivores one can come across.
Watch these side kicks to believe & enjoy💕 pic.twitter.com/XEYHv2QTVl
— Susanta Nanda (@susantananda3) June 28, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




