
जशपुर – पत्थलगांव क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी राहत की खबर है रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय ने आज जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक के दौरान जशपुर कलेक्टर से पत्थलगांव में लिंक कोर्ट खोलने के विषय पर चर्चा की जिस पर कलेक्टर जशपुर रितेश अग्रवाल ने तत्काल लिंक कोर्ट शुरू करने की बात कही।
आने वाले सप्ताह से प्रति गुरुवार को जशपुर अपर कलेक्टर पत्थलगांव तहसील में लिंक कोर्ट लगाकर क्षेत्र की जनता की समस्या सुनेंगे और निराकरण करेंगे जिससे पत्थलगांव क्षेत्र की जनता को पत्थलगांव से जशपुर 100 km की दूरी तय कर परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा।
लिंक कोर्ट खुलने की खबर से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है और पत्थलगांव क्षेत्र की जनता ने लिंक कोर्ट की मांग के लिए सांसद गोमती साय जी का आभार जताया है।




