काेरबा जिले के इस गांव में चार माह पहले बिजली गुल हुई थी। दिवाली से ठीक पहले बारिश और बिजली की वजह से ट्रांस्फार्मर जल गए और इसके बाद से यहां मेंटेनेंस का काम नहीं हुआ। इस दीपावली में गांव के लोगों को अंधेरे में ही त्योहार मनाना पड़ेगा। ग्राम पंचायत लबेद के बीच मोहल्ले में बीते चार माह से बिजली गुल है। यहां का ट्रांसफार्मर खराब है जिसे विभाग ने अब तक नहीं बदला है। इस बार यहां के ग्रामीणों की दीपावली भी अंधेरे में ही मनेगी।
Read Also – ठेकेदार के बेटे ने दूसरे ठेकेदार को उतारा मौत के घाट, चाकूबाजी राजधानी रायपुर में अब आम
कोरबा विकासखंड अंतर्गत पंचायत के इस जगह में लोग बिजली सुविधा से वंचित होने विवश हैं। बिजली विभाग के मैदानी अमले की लापरवाही अक्सर सामने आती रही है पर जिम्मेदार अधिकारी ही जब समस्या का निराकरण में रुचि न लें, तो लचर व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है।
Read Also – पूर्व IAS बीएल अग्रवाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल
गौरतलब है कि गांव के इस मोहल्ले में चार माह से खराब ट्रांसफार्मर को सुधारा या बदला नहीं जा सका है। कारण किसी भी ग्रामीण को नहीं पता, पर इस वजह से करीब चार माह से अंधेरे में रह रहे इन ग्रामीणों की दीपावली भी अंधेरे में मनेगी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अगस्त माह से ट्रांसफार्मर खराब है, जिसे बदला नहीं गया। मोहल्ले में चार महीने से अंधेरा छाया हुआ है जिसे लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है।
Read Also – बड़ी खबर – पर्यटन मंडल के महाप्रबंधक संजय सिंह निलंबित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना बिजली वितरण विभाग करतला को दे चुके हैं, पर विभागीय उदासीनता के कारण इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई और अभी तक ट्रांसफार्मर बदलवाने का कार्य नहीं किया गया है। अब तक उनके हाथ आश्वासन के अतिरिक्त कुछ नहीं लगा है। बिजली विभाग की ओर से अब तक समस्या दूर कर बिजली आपूर्ति करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। समस्या का समाधान नहीं हो पाने के कारण भी उन्हें कोई उचित जवाब भी नहीं दिया जा रहा है।



