छत्तीसगढ़ – सीएम भूपेश आज दतिया, भांडेर और ग्वालियर में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
मध्य प्रदेश का उप चुनाव कब होगा, मध्यप्रदेश उपचुनाव 2020 कब होगा, मध्य प्रदेश के उपचुनाव, मध्यप्रदेश उपचुनाव की ताजा खबर, मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2020, मध्य प्रदेश उप चुनाव की तारीख, मध्यप्रदेश उपचुनाव समाचार, मध्यप्रदेश उपचुनाव के नतीजे
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मध्यप्रदेश के दतिया, भांडेर और ग्वालियर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री बिहार चुनाव और मध्यप्रदेश उपचुनाव के स्टार प्रचारक हैं। पिछले दिनों उन्होंने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। मुख्यमंत्री भूपेश इसी हफ्ते फिर बिहार में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
Read Also – सांसद राहुल गांधी को राज्योत्सव में शामिल होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया न्यौता
आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान सांसद राहुल गांधी से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2020 में शामिल होने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उन्हें जानकारी दी कि कोविड-19 के कारण राज्योत्सव का कार्यक्रम संक्षिप्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।
Read Also – रायपुर ब्रेकिंग – कारोबारी के बेटे का अपहरण कर 40 लाख रुपए की मांगी फिरौती, 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में ‘राज्य अलंकरण समारोह’ के आयोजन के साथ ही ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ के तहत राज्य के 19 लाख किसानों को तीसरी किश्त की राशि प्रदाय की जाएगी।




