छत्तीसगढ़

रायपुर – PCC चीफ मोहन मरकाम के सामने ही आपस में भिड़े कांग्रेसी, राजीव भवन की घटना

राजधानी रायपुर में राजीव भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमा झटकी और गाली-गलौज होने की खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उस वक्त पीसीसी चीफ मोहन मरकाम भी मौजूद थे. बताया4जा रहा है कि छत्तीसगढ़ कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सनी अग्रवाल और कांग्रेस महासचिव अमरजीत चावला के बीच हाथापाई भी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कल भी राजीव भवन में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के सामने छत्तीसगढ़ NSUI के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे। बताया जा रहा है कि हंगामा की असली वजह क्या है यह तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन दो पक्षों में मारपीट, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हुई है। इस घटना के बाद आला नेताओं ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को फटकार भी लगाई है।

Related Articles

Back to top button