क्राइम

अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 9 लोगों की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश


पश्चिम बंगाल के एगरा में स्थित एक अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट हो गया है। दुर्घटना में 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। पूर्व मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक अमरनाथ के ने घटना को लेकर जानकारी दी।

पूर्वी मेदिनीपुर जिले के इगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को विस्फोट हो गया था। पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ‘विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि वो घर ही ढह गया जिसमें ये फैक्ट्री चल रही थी’। ग्रामीणों ने भी आंखों देखा हाल बताया है। उन्होंने कहा कि ‘पूरा घटनास्थल युद्ध क्षेत्र जैसा नजर आ रहा था और चारों तरफ लोगों के शरीर के चिथड़े पड़े थे, वहीं कई जगह मलबा बिखरा हुआ था’।

घटना पर तुरंत एक्शन लेते हुए बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने CID जांच का आदेश दिया है, वहीं बीजेपी ने इस घटना की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र भी लिखा है।

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि “पश्चिम बंगाल-ओडिशा सीमा के पास एक गांव में एक मकान में यह अवैध पटाखा विनिर्माण इकाई चल रही थी। वहां बनाए जाने वाले पटाखे ओडिशा भेजे जाते थे। स्थानीय श्रमिक वहां काम करते थे”। इसके अलावा, TMC सरकार ने इस घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को ढाई-ढाई लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये देने का ऐलान किया है। राज्य सरकार उनके इलाज का खर्च उठाएगी।

सीएम ममता ने बीजेपी द्वारा की जा रही NIA जांच की मांग पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- “हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं है। यह उनके नेताओं का जिला है, इसलिए उनके कुछ फॉर्मूले हैं। जांचकर्ताओं को पता लगाने दीजिए।”

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button