बड़ी खबर – नेपाली सेना ने भारतीय मजदूरों पर दनादन बरसाई गोलियां, एक की मौत तीन घायल
भारतीय इलाकों को शामिल किए जाने से बने तनातनी के बीच बिहार के सीतामढ़ी स्थित भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल पुलिस की ओर से जबरदस्त फायरिंग की गई है। जिसमे 4 भारतीयों को गोली लगी है। मिली जानकारी के अनुसार एक शख्स की मौत हो गई है।
घायलों को इलाज के लिए शहर के हॉस्पिटल लाया जा रहा है। स्थानीय लोगो ने मीडिया को बताया कि एक भारतीय नागरिक को नेपाली सेना ने अपने कब्जे में किया है। घटना के बाद से दोनों देशों के बीच के संबंधों पर खासा असर पड़ना तय माना जा रहा है। बता दें कि भारत-नेपाल सीमा पर इस तरह की यह पहली हिंसक घटना करार दी जा सकती है, जहां खेतों में काम कर रहे मजदूरों पर नेपाली सेना ने फायरिंग की।
पूरी घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र के पिपरा परसाइन पंचायत अंतर्गत आने वाले लालबदी स्थित जानकी नगर सीमा की बताई जा रही है जहां खेत में काम करने गए मजदूरों पर पर अचानक नेपाल की शस्त्र पुलिस ने अंधाधुंध गोलिया बरसाई है। नेपाली सेना की फायरिंग में जानकी नगर टोले लालबंदी निवासी की मौत हो गई है एवं अन्य घायलों को इलाज के लिये सीतामढ़ी रेफर किया गया है।




