छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में आज कुल 230 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान, जानिए किस जिले से
आज कुल 230 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 116 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 5968 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 1709 है।
आज मिले मरीजों में रायपुर से 70, सुकमा से 36, दुर्ग से 28, कांकेर से 15, जांजगीर चांपा से 13, मुंगेली से 11, बीजापुर और रायगढ़ से 9-9, बिलासपुर से 7, गरियाबंद और बस्तर से 6-6, नारायणपुर से 5, बेमेतरा महासमुंद से 3-3, राजनांदगांव, बालोद और कोंडागांव से 2-2, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर से 1-1 मरीज मिला है।




