व्रत में खाइये मखाना, शरीर को हैं इतने फायदे, ऐसे करें उपयोग
मखाना को एक औषधि के बराबर कहा गया है। आयुर्वेद के हिसाब से मखाना शरीर में खून का बहाव अच्छे से करता है। नवरात्रों में मखाना काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसी बीच आज हम आपको मखाने खाने के फायदे बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं मखाने खाने के फायदे।
मखाने खाने के फायदे
- फाइबर ज्यादा होने के कारण लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती है। फाइबर ज्यादा होने की वजह से पेट भी भरा भरा रहता है।
- एनीमिया से जूझ रहे लोगों को इसका सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। क्योंकि मखाना बॉडी में सही तरह बल्ड फ्लो करने में मदद करता है।
- यह वॉटर फूड होता है। यह आपकी बॉडी में पानी को होल्ड करके रखने का काम करता है। ऐसे में यह आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखता है।
- व्रत के दौरान आप इसमें काला नमक मिलाकर खा सकते हैं। इससे बॉडी में सोडियम की कमी नहीं होती है और आयरन आपकी बॉडी को एनरजेटिक बनाए रखता है।
- यह पानी के अंदर होने वाला एक फूड है। यह शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं।
- व्रत में मखाने खाने से बॉडी में संपूर्ण पोषक की प्राप्ती होती है। उपसास के दौरान लोग रेगूलर खाना नहीं खाते हैं। जिससे बीपी लो हो सकता है। भूख की वजह से काम करने में भी दिक्कत होती है। वहीं मखाना बॉडी में ब्लड फ्लो को ठीक रखता है।
जो लोग शारीरिक दुर्बलता से जूझ रहे हैं, उन्हें तो मखाने अवश्य खाने चाहिए। कुछ अनुसंधानों से यह बात साबित हुई है कि मखाने दुर्बलता को दूर करने में कारगर है। इतना ही नहीं, यह व्यक्ति की प्रजनन क्षमता में भी सुधार करता है।
मखानों में प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में होता है, जो मांसपेशियों के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। इसलिए शाकाहारी लोगों के लिए मखाने प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त यह ग्लूटेन मुक्त होता है इसलिए जो लोग नियमित व्यायाम करते हैं, वह बेझिझक इसे नाश्ते में ले सकते हैं।
मखाना खाने से कई तरह की पेट संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है। अगर आप इसका नियमित सेवन करते हैं, उन्हें पाचन संबंधी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। इसके अतिरिक्त अगर किसी महिला को मासिक चक्र में गड़बड़ी होती है, उसे भी मखानों का सेवन करना चाहिए।
Web Title – Eat Makhana during fast has so many benefits for body




