लाइफस्टाइल

सर्दियों में ट्राय कीजिये चौलाई की सब्जी, जानिए क्या हैं फायदे और रेसिपी

चौलाई से लाभ लेकर बीमारियों का इलाज भी किया जा सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, कई बीमारियों में चौलाई की जड़, तने, पत्ते, फल और फूल से फायदे मिलते हैं। औषधि के लिए चौलाई (मरसा) के सभी भागों का प्रयोग किया जाता है। चौलाई एक ऐसा साग है जो की लाल और हरे दोनों ही रंग में आता है। यह न सिर्फ एक स्वादिष्ट सब्जी है बल्कि चौलाई के फायदे इतने होते हैं जो की विभिन्न रोगों को ठीक कर सकते है। विटामिन सी से भरी चौलाई की दो प्रजातियां होती है। लाल और हरी इनमे से लाल वाली चौलाई ज्यादा फायदेमंद होती है।

आप चौलाई का साग ट्राई कर सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको चौलाई का साग बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिससे आप आज ही घर पर चौलाई का साग बना सकती हैं। यह खाने में टेस्टी होने के साथ शरीर के लिए फायदेमंद भी होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

सामग्री – चौलाई की भाजी – 250 ग्राम धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच राई – 1 छोटी चम्मच हींग – 1 चुटकी हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 2 नमक – स्वादानुसार अदरक का पेस्ट टमाटर (कद्दूकस किए हुए) – 2 प्याज (कद्दूकस की हुई) – 2 कलियां लहसुन – 4-5 हल्दी – 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च- 1 छोटी चम्मच जीरा – 1 छोटी चम्मच तेल – 2 बड़े चम्मच

विधि – बनाने के लिए आप सबसे पहले चौलाई की भाजी को अच्छे से धोकर बारीक काट लें।

कड़ाही में तेल गरम करें।

तेल गरम हो जाने के बाद जीरा और राई का तड़का लगाएं।

फिर जब जीरा हल्का ब्राउन हो जाए तो इसमें एक चुटकी हींग, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, कद्दूकस किया हुआ प्याज डाल दें।

5 मिनट भूनने के बाद इसमें कद्दूकस किए टमाटर, लाल मिर्च और हल्दी डालें और इसे पका लें।

इसमें लहसुन की कलियां डालें और इसके ही स्वादानुसार नमक और सूखे मसाले डालकर सही तरीके से पका लें।

मसाले अच्छे से पक जाने के बाद इसमें बारीक कटी चौलाई की भाजी डालें और इसे मिला लें।

आप 10 से 15 मिनट तक पका लें।

अब चौलाइ का साग तैयार है। इसे आप गरमा गरम सर्व करें।

Related Articles

Back to top button