एक अक्टूबर से बढ़ने वाली हैं TV की कीमतें, ये है वजह
सरकार एक अक्टूबर से टेलीविजन के ओपन सेल के आयात पर 5 फीसदी कस्टम ड्यूटी लगाएगी. इससे टीवी के दाम बढ़ सकते हैं. वैल्यू एडिशन के साथ लोकल मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने यह कदम उठाने का फैसला किया है. आइए आपको बताते हैं कि कितने रुपए बढ़ सकती हैं कीमतें..
read also,,,आईपीएल 2020 – आज होगी विराट और वार्नर की टीम आमने-सामने, इस प्रकार हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI
टेलीविजन उद्योग पहले से ही दबाव में है क्योंकि पूरी तरह से निर्मित पैनलों (टीवी बनाने में एक प्रमुख घटक) की कीमतें 50% से अधिक बढ़ गई हैं. सरकार ने ओपन सेल पर एक साल के लिए कस्टम ड्यूटी से छूट दी थी. सरकार ने ओपन सेल पर एक साल के लिए कस्टम ड्यूटी से छूट दी थी. 30 सितंबर को यह खत्म हो जाएगी.
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक यह पता चला है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय इम्पोर्ट ड्यूटी रियायत को बढ़ाने के पक्ष में है. इम्पोर्ट ड्यूटी रियायत दिए जाने की वजह से टीवी मैन्युफैक्चरिंग में निवेश बढ़ाने में मदद मिली है और इसी का परिणाम है कि दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग वियतनाम से अपना उत्पादन कारोबार समेट कर अब भारत में उत्पादन शुरू करेगी. सूत्रों के मुताबिक, हालांकि, अंतिम निर्णय वित्त मंत्रालय द्वारा लिया जाएगा, जो अभी ठंडे बस्ते में बंद है.
1200-1500 रुपये तक बढ़ सकती हैं टीवी की कीमतें –
टीवी कंपनियों ने टीओआई से कहा कि उनके पास दाम बढ़ाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है. क्योंकि अतिरिक्त लागत वे वहन करेंगे यदि शुल्क रियायत 30 सितंबर से आगे नहीं बढ़ाया जाती है. इनमें एलजी, पैनासोनिक, थॉमसन और सैंसुई जैसे ब्रांड शामिल हैं, जो कहते हैं कि टीवी की कीमतें लगभग 4% या यूं कहें कि 32 इंच के टेलीविजन के लिए न्यूनतम 600 रुपये और 42 इंच के लिए 1200-1500 रुपये तक बढ़ जाएंगी और बड़ी स्क्रीन वालों के लिए भी अधिक होगी.
सरकार के अधिकारियों ने बताया कि इससे टीवी के दाम बहुत ज्यादा नहीं बढ़ेंगे जैसा कि इंडस्ट्री आशंका जता रही है. इस ड्यूटी के कारण टीवी का मूल्य 250 रुपये से ज्यादा नहीं बढ़ेगा. सरकार के अधिकारियों ने बताया कि इससे टीवी के दाम बहुत ज्यादा नहीं बढ़ेंगे जैसा कि इंडस्ट्री आशंका जता रही है. इस ड्यूटी के कारण टीवी का मूल्य 250 रुपये से ज्यादा नहीं बढ़ेगा. सरकार के अधिकारियों ने बताया कि इससे टीवी के दाम बहुत ज्यादा नहीं बढ़ेंगे जैसा कि इंडस्ट्री आशंका जता रही है. इस ड्यूटी के कारण टीवी का मूल्य 250 रुपये से ज्यादा नहीं बढ़ेगा.




