छत्तीसगढ़

बलोदाबाजार की सड़कें बनी गोठान, जिम्मेदार कर्मचारियों के ऊपर कोई कार्रवाई नही, रोका छेका अभियान को दिखा रहे ठेंगा

रोज हो रहे है हादसे सबसे ज्यादा भाटापारा से बलोदा क्षेत्र एंट्री करते ही सड़क के दोनों ओर मवेशियों के हुजूम, मुख्यमंत्री के रोका छेका अभियान को ठेंगा दिखाते नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – मुख्य मंत्री भपेश बघेल जी ने कभी सोचा भी नही होगा कि जो योजना आम नागरिकों किसानों के हितों के लिए वो बना रहे है, उस योजना का पलीता उनके ही निगम के कर्मचारी लगाएंगे। नगर पालिका बलौदाबाजार के कर्मचारियों ने लॉक के डाउन के समय आम जनता दुकानदार राहगीर बीमार बुजुर्गों से लोक डाउन का पालन करवाने के परिपेक्ष में जमकर लोगो से तगड़ा जुर्माना वसूला है ,उस समय तो नियम कायदे का पाठ लोगो को खूब पढ़ाया। और अभी रोका छेका अभियान के तहत मवेशियों को गोठान कांजी हाउस पहुचाने की जिमेदारी मिलने से।अपने जवाबदारी से भाग रहे है ।

जगह जगह नगर के भीतर एवम बाहर आवारा मवेशियों के झुंड आपको बैठे हुवे दिख जाएगा पर , नगर पालिका बलोदा के कर्मचारी तो देख कर भी अनदेखा कर रहे है। अगर कोई पार्षद या जनप्रतिनिधि इस तरफ इनका ध्यान आकृष्ट करता भी है तो उच्चाधिकारी सीधे ही एफआई आर करवाने की धमकी देते है। नगर में लोगो की आम समस्याओं को लेकर जेसीजे के जिलाध्यक्ष तरुण वर्मा ने भी अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया था। पर मुख्यालय के अधिकारियों के कानों में जू तक नही रेंगती।

Related Articles

Back to top button