खेल जगत

कोलकाता नाईट राइडर्स ने खरीदे ये 10 खिलाडी, मनीष पांडेय को दिए 50 लाख |


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 प्लेयर मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जिस तरह से खिलाड़ियों को खरीदा उसने सबसे ज्यादा फैंस को चौंकाने का काम किया। अगले सीजन में एकबार फिर से श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने उतरने वाली केकेआर टीम ने ऑक्शन से पहले 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया था। इसके बाद उनके पास पर्स में कुल 32 करोड़ 70 लाख रुपए बचे थे।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को अपनी टीम का हिस्सा बनाने के लिए उन्होंने 24 करोड़ 75 लाख रुपए खर्च कर दिए, जिसके बाद स्टार्क आईपीएल इतिहास में ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। केकेआर ने इसके अलावा मनीष पांडे को भी 50 लाख रुपए में खरीदा।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 मिनी ऑक्शन में कुल 10 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। इसमें उन्होंने सबसे पैसे मिचेल स्टार्क को लेकर खर्च किए जिनको अपनी टीम का हिस्सा बनाने के लिए उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से बिडिंग वॉर भी करनी पड़ी लेकिन अंत में 24 करोड़ 75 लाख रुपए में उन्हें खरीदने में कामयाब रहे।

केकेआर ने इसके अलावा अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान को 2 करोड़ रुपए में खरीदा वहीं शेरफेन रदरफोर्ड को 1 करोड़ 50 लाख रुपए में उन्होंने अपनी टीम में शामिल किया। केकेआर ने आईपीएल 2024 सीजन के लिए कुल 22 खिलाड़ियों को स्क्वाड बनाया है और उनके पास पर्स में 1 करोड़ 35 लाख रुपए शेष बचे।

ये खिलाडी खरीदे

मिचेल स्टार्क, मुजीब उल रहमान, शेरफेन रदरफोर्ड, गुस एटिंकसन, मनीष पांडे, केएस भरत, चेतन सकारिया, अंगकृश रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शाकिब हुसैन।



Related Articles

Back to top button