छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ – सर्चिंग के दौरान नक्सलियों के मारे जाने की खबर…… – cgtop36.com

कांकेर। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. कार्रवाई के डर से कई नक्सली खुद सरेंडर कर रहे हैं, जिससे दहशतगर्दों का संगठन कमजोर पड़ता जा रहा है. संगठन को कमजोर होता देख नक्सलियों की झुंझलाहट साफ देखने मिल रही है. झुंझलाहट को मिटाने नक्सलियों ने पुलिस पर गोलीबारी की, जो उन पर ही भारी पड़ी.
read also – छत्तीसगढ़ – रोजगार, बसाहट और मुआवजा से जुड़ी समस्याओं पर, कलेक्टर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न
जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई नक्सलियों को ढ़ेर कर दिया है. बता दें कि, जिले के धुर नक्सल प्रभावित ताडोकी इलाके में बीती रात पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई. माओवादियों और पुलिस के बीच लगभग 1 घंटे जमकर गोलीबारी हुई. गोलीबारी में कई नक्सलियों की ढ़ेर करने का दावा पुलिस ने किया है. घटना की पुष्टि एसपी शलभ सिन्हा ने की है.




