राशिफल - अध्यात्म

10 september 2021 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल

10 september 2021 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल – भाद्र शुक्ल पक्ष – चतुर्थी तिथि, चित्रा नक्षत्र होने के साथ ही ब्रह्म योग रहेगा।   चंद्र का गोचर तुला राशि पर होगा।। आज से गणेश चतुर्थी (गणेशोत्सव) पर्व का प्रारंभ होगा। जानिए आज शुक्रवार को भगवान मां लक्ष्मी जी की कृपा किन जातकों पर होगी।

आज का मेष राशिफल 10 सितंबर 2021

आज पारिवारिक कलह की वजह से चिंता तथा तनाव बना रहेगा। कानूनी मामले लंबित रहेंगे। किसी मित्र के रवैए के चलते हानि होगी। बोलचाल पर नियंत्रण रखें। कार्यों में बेवजह विलंब होगा। रिश्तेदारों से मतभेद हो सकता है, इसके चलते तनाव बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।

आज का वृषभ राशिफल 10 सितंबर 2021

आय के नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। भौतिक साधनो जुटाने पर व्यय होगा। कारोबारी यात्रा कामयाब रहेगी। यात्रा करने के दौरान सावधान रहें, चोट लग सकती है। घर-परिवार के वृद्धजनों की सेहत पर व्यय होगा। आपके सम्मान में वृद्धि होगी। रुकी हुई रकम मिल सकती है।

आज का मिथुन राशिफल 10 सितंबर 2021

धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आमदनी होगी। वाहन सावधानीसे चलाएं। कुसंगति से दूर रहें। मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। आज के दिन प्रसन्नता बनी रहेगी। युवाओं को काम बनेंगे। बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।।

आज का कर्क राशिफल 10 सितंबर 2021

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कारोबार ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। विवेक का प्रयोग करें।  लाभ में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। मित्रों का साथ बना रहेगा। चोट लग सकती है।  लेन-देन में सावधानी रखें।

आज का सिंह राशिफल 10 सितंबर 2021

जोखिम भरे काम के दौरान सावधानी रखें। किसी काम में हानि होगी। आज आप अपने किसी काम के पूरा नहीं होने से विचलित रहेंगे। चिंता बनी रहेगी। जोखिम न उठाएं। तनाव का माहौल बन सकता है। युवाओं को नौकरी मिलेगी। लेनदेन करते समय लापरवाही न करें. जीवनसाथी का साथ आपको नई दिशा देगा।

आज का कन्या राशिफल 10 सितंबर 2021

क्रोध तनाव पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार से जुड़े कार्य अनुकूल रहेंगे। कारोबार ठीक चलेगा। उधार से मुक्ति मिलेगी। रिश्तेदारों के साथ प्रेम व सौहार्द बना रहेगा। आज विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है।

आज का तुला राशिफल 10 सितंबर 2021

राजनीतिक व्यक्तियों से मेलजोल होगा। नए कारोबार का विस्तार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। मान-सम्मान मिलेगा। खुश रहेंगे। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। शरीर के दर्द से परेशान हो सकते हैं।

आज का वृश्चिक राशिफल 10 सितंबर 2021

आप काफी सकारात्मक रहेंगे। दफ्तर का माहौल ठीक रहेगा। रोजगार के अवसर मिलेंगे। आय में बढ़ोत्तरी होगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाणी पर संयम रखें। किसी के साथ बहस हो सकती है। जोखिम न उठाएं। दुखद समाचार मिल सकता है।

आज का धनु राशिफल 10 सितंबर 2021

कार्य की गति धीमी रहेगी। निराश हो सकती है। छात्रों को अधिक परिश्रम करना होगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें। घर-बाहर बिना कारण किसी से विवाद हो सकता है। रिश्तेदारों की ओर से दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें।

आज का मकर राशिफल 10 सितंबर 2021

नौकरी में ज्यादा अधिकार मिल सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने के योग हैं। युवाओं के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश से लाभ हो सकता है। बुरे व्यसन के चक्कर में न पड़ें। कोई बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है।

आज का कुंभ राशिफल 10 सितंबर 2021

बेहद खुश रहेंगे। सामाजिक रूप से सराहना मिलेगी। धन लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। कारोबार ठीक चलेगा। जोखिम उठाने की हिम्मत कर पाएंगे। विद्यार्थियों की दिक्कतें दूर होंगी। बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

आज का मीन राशिफल 10 सितंबर 2021

आज खर्च ज्यादा होगा। अनावश्यक विवाद से बचें। आर्थिक स्‍थिति मजबूत करने की दिशा में किसी से सहायता मिलेगी। आत्मविश्वास कम रहेगा। आप अपने काम पर ध्यान दें।  जल्दबाजी से काम प्रभावित सकते हैं।

Related Articles

Back to top button