छत्तीसगढ़
ब्रेकिंग – गरियाबंद जिले में कोरोना से हुई एक महिला की मौत
प्रतीक मिश्रा , गरियाबंद – जिले में कोरोना मरीजों के आंकड़ों के साथ-साथ करोना से मौत के आंकड़े भी तेजी से बढ़ रहे हैं। आज फिर कोरोना से एक महिला की मौत हो गई है। महिला देवभोग की रहने वाली बताई जा रही है।
read also,,मौसम विभाग ने दी चेतावनी, छत्तीसगढ़ के इन 14 जिलों में हो सकती है भारी वर्षा
देवभोग बीएमओ डॉ सुनील भारती ने इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि डायबिटीज और ब्लडप्रेशर की शिकायत होने पर परिजन महिला को लेकर कल रात अस्पताल पहुंचे थे। महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गयी थी। एहतियात के तौर पर महिला की कोविड जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।




