केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी, ऐसे देखें रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया। इस साल सीबीएसई बोर्ड ने दो टर्म में परीक्षा (CBSE Board Exam 2022) का आयोजन किया था। फर्स्ट टर्म की परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2021 में हुई थी, वहीं सेकेंड टर्म बोर्ड परीक्षा का आयोजन इस साल अप्रैल-जून महीने में किया गया था। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में इस साल 35 लाख छात्रों ने भाग लिया है।
इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है। परीक्षा में 94.54% छात्राएं और 91.25% छात्र पास हुए हैं। बता दें सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट को लेकर छात्र लंबे समय से अनिश्चितता की स्थिति से जूझ रहे थे। नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित सीबीएसई टर्म 1 बोर्ड परीक्षा MCQ फॉर्मेट में हुई थी। रिजल्ट छात्र डिजिलॉकर में चेक कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 98.93% रहा है, वहीं केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 97.04% रहा है। इस साल रिजल्ट में सभी जोन में त्रिवेंद्रम सबसे ऊपर रहा।
दो बजे आएगा दसवीं का रिजल्ट
सीबीएसई की ओर से जानकारी दी गई है कि दोपहर दो बजे दसवीं का रिजल्ट भी आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया जाएगा। वहीं स्कूलों से छात्रों को जानकारी मिल रही है कि रिजल्ट घोषित हो चुका है।
Digi Locker पर ऐसे कर पाएंगे चेक
1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
2: अब आधार नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी सबमिट कर लॉग इन करें।
3: ‘ CBSE 12th results 2022’ फाइल पर क्लिक करें।
4: अब आपकी स्क्रीन पर मार्कशीट नजर आएगी, अब इसे चेक और डाउनलोड कर लें।
ये हैं ऑफिशियल वेबसाइट
cbse.gov.in
cbse.nic.in
cbseresults.nic.in
results.gov.in
digilocker.gov.in
L
CBSE Board Result 2022: रिजल्ट कैसे चेक करें?
1.सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
2.फिर कक्षा 10वीं या 12वीं कक्षा परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद बोर्ड रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल नंबर दर्ज करें।
4.अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
5.सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12 वीं परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
6.इसे चेक करें और प्रिंट निकाल लें।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया। pic.twitter.com/fWYUTJaVzu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.


