inh24छत्तीसगढ़

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व पर दी शुभकामनाएं

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को दीपों के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है। उइके ने कहा है कि दीपावली का त्यौहार समस्त नागरिकों के लिए मंगलमय हो और उनका जीवन सुख-समृद्धि से भरपूर हो।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष कोरोना संक्रमण के मद्देनजर उन्होंने लोगों से कहा है कि वे त्यौहार मनाते समय विशेष सावधानी बरतें और भीड़-भाड़ वाली जगह में जाने से बचें। यदि जाना आवयश्क हो तो मास्क का उपयोग अवश्य करें, हाथांे को साबुन से धोते रहंे या सेनेटाइज करें। उन्होंने कहा है कि इस त्यौहार के अवसर पर यदि आप पटाखे चलाते हैं तो ऐसे पटाखे का इस्तेमाल करंे जिसमें कम से कम प्रदूषण हो।

Related Articles

Back to top button