मनोरंजन
हॉट ड्रेस पहन दुबई के इवेंट में शामिल हुईं ईशा गुप्ता, तस्वीरें देख लोगों को आई उर्फी की याद… |

Esha Gupta Hot Look : दुबई में एक अल्ट्रा-लग्जरी टावर ‘फैशनज़’ के लॉन्चिंग इवेंट में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। इस इवेंट में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से लेकर ईशा गुप्ता (Esha Gupta) और नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) जैसी एक्ट्रेसेस ने भी अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाए। अब दुबई से इस इवेंट के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन फोटोज में मलाइका अरोड़ा और ईशा गुप्ता की खूबसूरती को देख फैंस कायल हो गए हैं।

इस इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ईशा गुप्ता पिंक कलर का आउटफिट पहने नजर आईं, जिसमें वह बेहद ही बोल्ड लग रही थीं। इस आउटफिट में ईशा गुप्ता अपना परफेक्ट फिगर और मिडरीफ फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। आउटफिट में ईशा के एब्स भी साफ दिखाई दे रहे हैं।





