जरा हटके

न पैदल न गाड़ी 51 ट्रैक्टरों पर बारात लेकर पहुंचा दुल्हा, जमकर वायरल हो रहा विडीयो


राजस्‍थान के बाड़मेर स्थित गुड़ामालानी में सोमवार को हुई शादी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। शादी की बारात में न हाथी, न घोड़ा और न कोई लवाजमा था। फिर भी यह शादी सुर्खियां बटोर रही हैं। इस अनोखी शादी की बारात 51 ट्रैक्‍टरों पर निकाली गई थी। वहीं दुल्‍हा भी अपनी दुल्‍हनियां लेने ट्रैक्‍टर चलाकर ही गया था। बारात में एक किलोमीटर लंबा ट्रैक्टरों का काफिला एक साथ निकला।



दरअसल, गुडामलानी गांव के मूल निवासी प्रकाश चौधरी की शादी रोली गांव की मूल निवासी ममता से हुई थी। सोमवार सुबह बारात दूल्हे के घर से 51 किलोमीटर दूर स्थित रोली गांव के लिए रवाना हुई। इस दौरान 200 से अधिक बराती 51 ट्रैक्टरों पर सवार होकर दुल्हन के घर पहुंचे।

खेती से जुड़ा है दूल्हे का परिवार
वहीं, दूल्हे चौधरी ने समाचार एजेंसी एएनआइ को बताया कि मेरे परिवार का मुख्य व्यवसाय खेती है। यहां हर कोई कृषि के पेशे से ताल्लुक रखता है। उन्होंने कहा कि एक ट्रैक्टर को किसान की पहचान माना जाता है। मेरे पिता की बरात एक ट्रैक्टर पर निकली। इसलिए, सभी ने सोचा कि मेरी शादी के लिए 51 ट्रैक्टर क्यों नहीं हो सकते।

दूल्हे के पिता की निकली थी ट्रैक्टर पर बरात
दूल्हे के पिता जेठाराम ने बताया कि मेरी बरात भी एक ट्रैक्टर पर निकली थी, इसलिए उन्होंने अपने बेटे की शादी के लिए 51 ट्रैक्टर ही मंगवा लिए। उन्होंने कहा कि एक ट्रैक्टर को पृथ्वी का पुत्र माना जाता है। मेरे पिता और दादा की बरात ऊंटों पर गई थी। हमारे परिवार में पहले से ही 20-30 ट्रैक्टर थे और मेरे किसान मित्र भी अपने ट्रैक्टर ले आए।



Related Articles

Back to top button