inh24

सीता-राम का नाम लेकर फारूकी मुनव्वर ने परोसी अश्लीलता, ट्विटर पर टॉप ट्रेंड पर

पुरे देश में जहां कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते लॉक डाउन है तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कुछ लोग कथित कॉमेडी के नाम पर हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ा रहे हैं। बता दें कि भगवान राम और सीता पर आपत्तिजनक कमेंट करने के कारण फारूकी मुनव्वर पर FIR दायर की गई है।

एक यूजर बाला ने ट्विटर एकाउंट ने फारूकी मुनव्वर नामक एक स्टैंडअप कॉमेडियन का वीडियो शेयर किया है। इसमें फारूकी मुनव्वर ने भगवान राम और सीता को लेकर भद्दे और आपत्तिजनक बाते कर रहा है। बॉलीवुड के एक गाने का जिक्र करते हुए फारूकी कह रहा है, “मेरा पिया घर आया ओ राम जी। राम जी डोंट गिव अ फ़*** अबाउट पिया। यह सुन राम जी कहते हैं मैं खुद चौदह साल से घर नहीं गया। अगर सीता ने सुन लिया, वो तो शक करेगी। सीता को तो माधुरी पे पहले से ही शक है। वो गाना है तेरा करूँ गिन-गिन इंतजार। उसे लग रहा है वनवास गिन रही है 14 पर आकर रुक गई।”

https://twitter.com/erbmjha/status/1250338729668964354?s=20

फारूकी मुनव्वर के इस कॉमेडी के नाम पर बनाए गए चुटकुलों पर ट्विटर के साथ साथ उसके यूट्यूब चैनल पर भी कड़ी आपत्ति जताई गई है। दर्शकों का कहना है कि हिंदुत्व पर चुटकुले बनाना आसान है लेकिन दूसरे धर्म पर कहना मुश्किल। इसके बाद लगातार फारुकी मुनव्वर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। यूज़र्स ने शार्ली एब्दो की घटना का भी किस्सा याद दिलाया है, जब इस्लामिक आतंकवादियों ने एक हास्य मैगजीन के लोगों को सिर्फ इसलिए मार दिया था क्योंकि उन्होंने अल्लाह पर कार्टून बनाया था।

Related Articles

Back to top button