inh24मनोरंजन

कोरोना संकट के बीच इस बॉलीवुड कपल ने गुपचुप तरीके से कर ली सगाई, सोशल मीडिया में साझा की खूबसूरत तस्वीर

बॉलीवुड के दो कपल ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है. जिसकी बेहद खूबसूरत तस्वीर भी सोशल मीडिया में साझा की है. दरअसल हम बात कर रहे है बॉलीवुड एक्टर अंकुर राठी और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस अनुजा जोशी की. दोनों ने 19 जुलाई को सगाई कर ली है.

एक्ट्रेस अनुजा जोशी ने सगाई की तस्वीर को शेयर करते हुए कहा कि उनकी सगाई 19 जुलाई को हुई थी. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ’19 जुलाई 2020.’ दोनों की सगाई की खबर बाहर आते ही फैंस और फ्रेंड्स की ओर से बधाइयों के आने का सिलसिला शुरू हो गया.

कोरोना के बीच दोनों ने लॉकडाउन के बीच सगाई की है, लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि इनका वेडिंग प्लान क्या है. अनुजा और अंकुर दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए एक जैसा ही कैप्शन शेयर किया है.

read also,,,अभिनेता सुशांत सिंह की मौत से आहत 7 वीं कक्षा की छात्रा ने की खुदखुशी, सुसाइड नोट में कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर अंकुर राठी फिल्म थप्पड़, द ताशकंद फाइल्स और वेब सीरीज फॉर मोर शॉर्ट्स प्लीज में नजर आ चुके है. अंकुर डांस इंडिया डांस (2009) के फाइनलिस्ट भी रह चुके हैं. एक्ट्रेस अनुजा जोशी एमएक्स ऑरिजनल की वेब सीरीज हैलो मिली में नजर आ चुकी हैं. साथ ही अनुजा को एएलटी बालाजी की वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल में भी देखा जा चुका है.

read also,,coronavirus in raipur : राजधानी के हालात बेहद ख़राब, जाने कुल एक्टिव मरीज की संख्या

Related Articles

Back to top button