inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में देर रात फिर 54 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि की गई, कल कुल 492 नए कोरोना मरीज

देर रात फिर छत्तीसगढ़ में 54 नए कोरोना मरीज की पहचान हुई जिसमें रायपुर जिले से 28, बेमेतरा से 20, दुर्ग से 2, राजनांदगांव, महासमुंद, गरियाबंद व रायगढ़ से 01-01 कोरोना के नए मरीज मिले थे।

छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना ने फिर अपनी रफ़्तार पकड़ ली है. प्रदेश मे कल कोरोना के 492 नए मरीज मिले थे। इनमें से 182 मरीज रायपुर जिले के ही हैं। वहीं 269 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है। प्रदेश में कल 5 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई थी।

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 13552 हो गयी है। इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 3935 है। वहीं अब तक 9508 कोरोना मरीज ठीक होकर घर वापस लौट चुके हैं। जबकि आज 5 मौतों के साथ कुल 109 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button