छत्तीसगढ़

रायपुर – गोडाउन में लगी भीषण आग, दमकल टीम आग पर काबू पाने में जुटी

रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत नयापारा स्थित सपना ट्रेडर्स के गोडाउन में आग लगने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। बता दे की गोलबाजार थाना प्रभारी के.के.बाजपाई ने बताया कि होटल वेंकटेश के सामने स्थित सपना ट्रेडर्स के गोडाउन में आग लग गयी है।

READ ALSO – रायपुर – एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश कहा पुलिसकर्मियों को डबल मास्क पहनना है जरुरी

मौके पर पहुँची दमकल टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार भूतल पर लगी आग बेकाबू होकर प्रथम, द्वितीय सहित तीसरे माले तक पहुँच गयी है। फिलहाल पुलिस टीम भी मौके पर पहुँच आग लगने के कारणों का पता लगा रही है.

Related Articles

Back to top button