छत्तीसगढ़

पहले चरण की सीटों के लिए आज से भरे जाएंगे नामांकन, कैंडिडेट्स के लिए ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों ऑप्शन… |


रायपुर. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासत तेज हो गई है. इसी कड़ी में पहले चरण की 20 सीटों के लिए आज से नामांकन शुरू होगा. जिसमें बस्तर संभाग और राजनांदगांव के कवर्धा जिले की सीटें शामिल हैं. ये प्रक्रिया एक सप्ताह तक चलेगी. नामांकन दाखिल करने की आखरी तारीख 20 अक्टूबर निर्धारित है.

प्रत्याशी सुविधा एप के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं. नामांकन के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 10 हजार रुपये, आरक्षित वर्ग के प्रत्याशी को 5 हजार रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी

read more- CG News: बीच सड़क पर कार में लगी भीषण आग, कार में सवार दो लोगों ने कूदकर बचाई जान…

बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 की घोषणा 9 अक्टूबर को कर दी है. जिसमें पहला चरण 7 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 17 नवंबर को होगी. जिसमें छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होना है. इसमें पहले चरण में 20 सीटों पर और दूसरे चरण में 70 सीटों पर वोटिंग की जाएगी. पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे एक साथ 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. वहीं चुनाव आयोग के ऐलान के साथ ही पांचों चुनावी राज्यों में आदर्श आचार सहिंता लागू हो गई है.

बीजेपी की बात करें तो पार्टी ने अपने 85 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. वहीं 5 सीटों पर अब भी पेंच फंस रहा है. जल्द ही पार्टी इनकी घोषणा भी करेगी. दूसरी तरफ कांग्रेस ने अभी एक भी पत्ते नहीं खोले हैं.



Related Articles

Back to top button