कोरबा जिले के गोपालपुर स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से डीजल-पेट्रोल लेकर खरसिया जा रहा एक टैंकर सीजी 10 सी 2057 अनियंत्रित होकर पलट गया. वाहन के पलटने से पहले ही चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली. इधर टैंकर के पलटते ही ग्रामीणों में डीजल-पेट्रोल एकत्रित करने होड़ मच गई.
घटना की सूचना मिलते ही रामपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई. और ग्रामीणों को खदेड़। इसके बावजूद गांव वाले आसपास ही डटे रहे। पुलिस को इस बात का डर था कि यदि थोड़ी सी भी चूक हुई तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।



