जानिए कौन था वो दुर्दांत इनामी नक्सली कमांडर शंकर राव, मारे गए नक्सलियों के फोटो आए सामाने

कांकेर : छोटा बेठिया जंगल के माड़ इलाके में हुए मुठभेड़ में इलाके के टॉप नक्सल लीडर शंकर राव के मारे जाने का दावा किया जा रहा हैं। शंकर राव पर पुलिस की तरफ से 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। शंकर राव माओवादियों के कांकेर ग्रुप को लीड कर रहा था। वह नक्सलियों के बेहद शातिर नेताओं में शुमार था जिसका खौफ कांकेर से लेकर मानपुर-मोहला के जंगलों में था। वह अलग वारदातों में सीधे तौर पर शामिल था।
पुलिस को शंकर राव की लम्बे वक़्त से तलाश थी। मूलतः तेलंगाना का रहने वाला शंकर राव कांकेर में बड़ी सभा का नेतृत्व कर रहा था। इसके लिए छोटे बैठिया के जंगल में नक्सलियों ने कैम्प किया था। लेकिन दूसरी तरफ उन्हें तैयार बैठी पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से उनके कैम्प तक घुसपैठ की और 29 माओवादियों को ढेर कर दिया।
कांकेर के जंगल में हुए भीषण पुलिस-नक्सली मुठभेड़ का एक वीडियों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं। बताया जा रहा हैं कि यह वीडियों ताजा हैं और सुरक्षाबलों ने इसे तैयार किया हैं। करीब 1 मिनट 4 सेकेण्ड के वीडियों में देखा जा सकता हैं कि जवाबी फायरिंग के बाद डीआरजी और बीएएसएफ की टीम कितनी सतर्कता से पहाड़ पर चढ़ रही हैं। इस दौरान एक-दुसरे को निर्देश देते भी नजर आ रहे हैं।
बीएसएफ और डीआरजी की संयुक्त टीम ने लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अबूझमाड़ के हापाटोला में हुई मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया है. नक्सलियों को उनके मांद में घुसकर सुरक्षाबलों ने जिस तरह के अपने काम को अंजाम दिया है, उसकी बस्तर से लेकर नई दिल्ली तक वाहवाही हो रही है.
सुरक्षा बलों की सफलता पर किसी को कोई संदेश न रहे इसके लिए मारे गए 29 नक्सलियों की फोटो जारी की गई है, जिसे लल्लूराम डॉट कॉम आपके साथ साझा कर रहा है. सुरक्षा बलों की गोलियों से चेहरों के छलनी होने की वजह से इनकी फोटो को धुंधला कर साझा किया जा रहा है.











