फॅमिली मेंबर के एटीएम को इस्तेमाल करने से पहले जान लें यह नियम, जरुरी है आपको जानना
SBI का कहना है कि डेबिट कार्ड नॉन ट्रांसफरेबल होता है, ऐसे में किसी फैमिली मेंबर को भी यह इस्तेमाल के लिए नहीं दिया जा सकता है. यहां तक कि पति भी अपनी पत्नी का एटीएम कार्ड इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. अगर कोई भी ऐसा करता है तो वह सुरक्षा नियमों के खिलाफ होगा.
Read Also – रेलवे ने निकाली टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती, जाने कैसे करें आवेदन
हमेशा रखें ये सावधानियां-
एटीएम ट्रांजैक्शन के दौरान पूरी प्राइवेसी रखें. यह सुनिश्चित करें कि एटीएम मशीन में पिन नंबर दर्ज करते वक्त कोई देख न रहा हो,
ट्रांजैक्शन के बाद यह देखें कि मशीन में वेलकम स्क्रीन आ गया हो. उससे पहले मशीन न छोड़ें.
यह सुनिश्चित करें कि आपका मौजूदा मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर्ड हो. इससे आपको बैंक से सभी ट्रांजैक्शंस के अलर्ट मिल सकेंगे.
शॉपिंग के बाद किसी भी मर्चेंट से अपना कार्ड वापस लेना न भूलें.
एटीएम में यदि कोई एक्स्ट्रा डिवाइस लगी हो तो उस पर नजर रखें.
एटीएम कार्ड खोने या चोरी होने पर तुरंत बैंक को सूचित करें.
बैंक से आने वाले ट्रांजैक्शन अलर्ट और बैंक स्टेटमेंट को नियमित रूप से देखें.
एटीएम से कैश न निकलने और पैसे कटने की स्थिति में तुरंत बैंक को सूचित करें.
कोई भी ट्रांजैक्शन करने के बाद तुरंत मोबाइल पर एसएमएस चेक करें.
Read Also – 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, पोस्टल सर्विस में 1300 पदों पर भर्ती, 60000 तक है सैलरी, जाने कैसे करें आवेदन
अगर ग्राहक कॉल के जरिए SBI डेबिट/ATM कार्ड ब्लॉक कराना चाहता है तो आपको इस टोल फ्री नंबर 1800-11-22-11, 1800-425-3800 पर या फिर 080-080-26599990 पर कॉल करनी होगी. इसके बाद ग्राहक को कॉल पर मिल रहे निर्देशों का पालन करना होगा. इसके अलावा ग्राहक SBI Quick ऐप की मदद से अपना कार्ड ब्लॉक करा सकते हैं.
Read Also – फेसबुक पर हुआ प्यार, मिलने गई युवती तो दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप
साथ ही SMS के जरिए कार्ड ब्लॉक कराने के लिए आपको मैसेज में ‘BLOCKअपने कार्ड के आखिरी 4 डिजिट’ लिखकर 567676 नंबर पर भेजना होगा. उदाहरण के लिए- आपके एटीएम के आखिरी 4 डिजिट 4567 है तो आपको मैसेज में BLOCK 4567 लिखकर इस नंबर 567676 मैसेज करना होगा.
Read Also – बिहार चुनाव – मधुबनी में रैली के दौरान सीएम नीतीश कुमार पर फेंके गए पत्थर
बता दें अगर आप भविष्य में होने वाले नुकसान से बचना चाहते हैं तो एटीएम या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल सावधानी से करें. किसी के साथ भी अपने एटीएम का पिन शेयर न करें. इसके साथ ही कार्ड और अकाउंट की डिटेल्स भी किसी को न बताएं.
Read Also – हिना खान के खर्चो से परेशान होकर पापा ने बंद किए बेटी के क्रेडिट और डेबिट कार्ड
कार्ड पर अपना पिन नंबर कभी न लिखें.
अनजान लोगों से एटीएम ट्रांजैक्शन में मदद न लें या फिर किसी अन्य को ट्रांजैक्शन के लिए कार्ड न दें.
किसी भी शख्स को अपना एटीएम पिन न बताएं. यहां तक कि बैंक कर्मचारी और फैमिली मेंबर्स को भी यह जानकारी न दें.
पेमेंट के दौरान कार्ड पर पूरी नजर रखें और उसे नजरों से ओझल न होने दें.



