एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर बड़ी राहत मिली है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली में 594 रुपये पर रुके है. अन्य शहरों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी वैसे ही हैं वहीं 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में गिरावट आई है. IOC की वेबसाइट पर दिए गए प्राइस के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर 32 रुपये तक महंगा हो गया है।
आपको बता दें कि जुलाई महीने में 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 4 रुपये तक कीमतें बढ़ाई गई थी. वहीं, इससे जून के दौरान दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर 11.50 रुपये महंगा हो गया था. जबकि, मई में 162.50 रुपये तक सस्ता हुआ था। IOC की वेबसाइट पर दिए दाम के मुताबिक दिल्ली में सिलेंडर की कीमतें स्थि रही है. पिछले महीने यानी अगस्त में जो दाम थे. वहीं, सितंबर महीने के लिए रहेंगे।
दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 594 रुपये पर बना है वहीं मुंबई में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 594 रुपये है। चेन्नई में कीमतें 610 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर है. कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें 620.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर स्थिर है।



