inh24छत्तीसगढ़

चाकू बाजी का मामला – राजधानी में बढ़ रहा है चाकू बजी का मामला, बदमाश को पकड़ने पहुंची 112 की टीम तो चाकूबाज ने पुलिस को ही मारा चाकू

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शातिर बदमाशों, चाकूबाजों की मजाल किस कदर बढ़ चुकी है, उसकी बानगी आज शहर के गोलबाजार थाना क्षेत्र में देखने को मिली है। सूचना पर डायल 112 की टीम बदमाश को पकड़ने पहुंची, तो शातिर चाकूबाज ने आरक्षक पर ही चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। हालांकि लहूलुहान आरक्षक ने बदमाश को दबोच लिया।

Read also –छत्तीसगढ़: इंडियन आइडल के सेट पर सहदेव की जबरदस्त एंट्री, सेट पर चढ़ा बसपन के प्यार का खुमार

गोलबाजार थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डायल 112 को प्वाइंट मिला था कि दो युवक चाकू लेकर इलाके में घुम रहे हैं और दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई के लिए गोलबाजार डायल 112 की टाइगर 1 को रवाना किया गया। इसमें आरक्षक कुलदीप नेताम भी था।

Read also –भाजपा भी बिना चेहरा के आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर, रमन सिंह के चेहरे से किनारा कर दिया है: शैलेष नितिन त्रिवेदी

मौके पर आरक्षक कुलदीप नेताम ने चाकू सहित आकाश और पीयूष नाम के दो बदमाशों को दबोचा, तो आकाश ने कुलदीप पर चाकू से कई वार किया। हमले के चलते आरक्षक नेताम के गाल, हाथ और कुछ हिस्सों में चोट आई है। इसके बावजूद आरक्षक ने होश नहीं खोया और बदमाश आकाश को अपने बाजुओं में बांधकर रखा, जिसकी वजह से वह भागने में असफल रहा।

Read also- लघु वनोपज खरीदी, प्रसंस्करण और विपणन के लिए छत्तीसगढ़ को 10 राष्ट्रीय पुरस्कार, नव उत्पाद एवं नवाचार के लिए भी मिलेगा पुरस्कार

चाकू लेकर दहशत फैलाने के साथ ही आरक्षक पर चाकू से हमला मामले में पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और रक्तरंजित चाकू को बरामद कर लिया है।

Related Articles

Back to top button