प्रतिक मिश्रा गरियाबंद – गरियाबंद पुलिस को फिर बड़ी सफलता मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक गरियाबंद भोजराम पटेल को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम शुक्लाभांठा बाघनाला पुलिस के पास एक व्यक्ति मोटर सायकल के डिक्की में जंगली जानवर तेन्दुवा के खाल को रख कर बिक्री करने के फिराक में ग्राहक तलाश कर रहा था।
पुलिस अधीक्षक पटेल ने मिली सूचना के आधार पर घटना स्थल धुर नक्सल संवेदनशील क्षेत्र होने से पुलिस कप्तान के द्वारा तत्परता दिखाते हुये मौके पर स्पेशल पुलिस टीम को मय आर्म्स एम्युनेशन के रवाना होने के लिए निर्देश किया। मौके पर स्पेशल टीम थाना प्रभारी शोभा संतोष जायसवाल टीम सहित पहुच कर घेरा बंदी कर आरोपी को धर दबोचा।

बताया जा रहा है कि आरोपी बुदूराम गोंड़ पिता सोनहेर गोंड़ उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम विजयपुर थाना रायधर (उड़िसा) तथा तेंदुवे के खाल के बारे में बताया कि उसने पानी में जहर ड़ाल कर मारा था। वन्य जीव तेन्दुवा की चमड़ा पूर्ण विकिसत जिसके सिर से पूंछ तक की लम्बाई 82 इंच, सिर से पीठ तक की लम्बाई 47 इंच, पूंछ की लम्बाई 35 इंच, शरीर की मध्यम भाग की चौड़ाई 17 इंच, सिर के पास की चौड़ाई 10 इंच, पुरा बाल लगा हुआ तथा चारो पैर में 1-1 नाखून लगा हुआ।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अपने मोटर सायकल के ड़िक्की में एक सफेद रंग के बोरी में तेन्दुवा का खाल बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ अपराध धारा- 9,39(ख),51,52 वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 एवं 03 लोक सम्पत्ति का निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
बता दें कि गरियाबंद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध रूप से हो रहे गांजा, शराब एवं हीरा तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए दिये थे निर्देश जिसके परिपालन में थाना प्रभारियों द्वारा अलग-अलग थानों में गांजा, शराब एवं हीरा एवं वन्य जीव के क्षेत्र में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विगत दिनों तेन्दुये की खाल, पेंगोलिन सहित आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता के बाद थाना शोभा पुलिस द्वारा एक बार फिर तेन्दुवा के खाल के साथ अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इसके साथ ही गरियाबंद पुलिस कप्तान द्वारा थाना शोभा पुलिस को तेन्दुवा की खाल को बरामद किये जाने पर 10 हजार रूपये से किया पुस्कृत।
जिले के कप्तान भोजराम पटेल ने कहा की अवैध रूप से जिले में हो रहे गांजा, शराब, जुआ, सट्टा, हिरा एवं वन्य जीव के तस्कर के विरूद्ध इसी प्रकार कार्यवाही लगतार जारी रहेगा।




