रायपुर – राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शंकर नगर इलाके में देर रात कारोबारी के बेटे सोहेल खान का कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया. अपहरण के बाद बदमाशों ने करीब 40 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी. लेकिन पुलिस ने एक्शन लेते हुए 24 घंटे के भीतर ही 3 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़े और धारदार चाकू भी बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात कारोबारी के बेटे सोहेल खान का अपहरण करने के बाद बदमाशों ने परिजनों को फोन किया और फिरौती के रूप में करीब 40 लाख रुपए की डिमांड की थी. जिसकी सूचना परिजनों ने सिविल लाइन थाने में दी. अपहरण की सूचना के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई और एक टीम गठित की, फिर साइबर पुलिस की मदद से रात में ही अपराधियों के फोन ट्रेस कर लोकेशन के आधार पर दबिश देने पहुंच गई. और आरोपियों को धर दबोचा। बताया जा रहा है कि एक भाटागांव और दो को गरियाबंद से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में मौदहापारा निवासी अमीन अली, पीयूष रामचुरा और खमतराई निवासी फ्रांसिस मांझी शामिल है।



