inh24छत्तीसगढ़

घर में रखें सूखी लकड़ी के ढेर में लगी आग, घर में धुआं भरने से हुई मौके पर सास और बहू की मौत.. जानिए पूरा मामला..

बिलासपुर – चकरभाठा थानाक्षेत्र में एक हादसे में घर में मौजूद सास और बहू की मौत हो गई। बताया जाता है कि दम घुटने से सास-बहू की मौत हुई है। दरअसल उनके रसोई में चूल्हे के पास रखे लकड़ी के ढेर में रात में आग आग पकड़ लिया जिससे घर में धुआं भर गया।

 सुबह आसपास के लोगों ने घर से धुआं निकलते देखा तो घटना का पता चला। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम रहंगी इंद्रपुरी निवासी खोरबहरीन पटेल (75) अपनी बहू द्रौपदी बाई पटेल (55) के साथ पीएम आवास में रहते थे।

मिली जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह सोमवार रात को भी दोनों ने चूल्हे पर खाना बनाया और फिर खाकर बगल के कमरे में सो गए। कहा जा रहा  है कि चूल्हे के पास रखी सूखी लकड़ी के ढेर में आग लग गई और घर में धुआं भर गया। जिससे उनकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button