inh24छत्तीसगढ़

कवर्धा – महिला सरपंच ने ग्रामीणों को पीटने के लिए उठाया चप्पल, वीडियो वायरल

कवर्धा- जिले की एक महिला सरपंच का वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला सरपंच ने ग्रामीणों को पीटने के लिए चप्पल उठाया था। मामला पंडरिया ब्लॉक के भेलकी गांव का वीडियो बताया जा रहा है। घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि पंडरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत भेलकी की सरपंच तीजाबाई ने ग्रामीणों को पीटने के लिए चप्पल उठा लिया था।

Read Also – छत्तीसगढ़ – राज्य सरकार ने 82 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर दी पद्दोन्नति, देखें सूचि

इसी दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया। अब वह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के वक्त सचिव दालचंद समेत कई ग्रामीण मौजूद थे। वहां राशन कार्ड बनाने का कार्य चल रहा था। घटना पंचायत भवन की है। फिलहाल यह पता नहीं चला है कि किस विवाद के बाद महिला सरपंच तीजाबाई ने चप्पल उठाया। लेकिन महिला सरपंच तीजाबाई का हाथ में चप्पल लिए वीडियो बेहद तेजी से वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button