Breaking Newsinh24छत्तीसगढ़

कवर्धा – चिकन सेंटर के कर्मचारियों ने खाना खाने गए युवक की जमकर की पिटाई, वीडियो हुवा वायरल

कवर्धा जिले के बस स्टैंड में देवांगन चिकन सेंटर के कर्मचारियों ने खाना खाने गए युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। इस मारपीट का सीसीटीवी फुटेज निकलकर सामने आया है। जिसमें वे लात घुसे से युवक की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक चिकन सेंटर गए और खाना का आर्डर दिया। लेकिन कर्मचारियों ने वो खाना नहीं लाया जिसका ऑर्डर दिया गया था। इसी बात  पर उनकी बहस हो गई।

इसके बाद बात इतनी बढ़ी की 10 से 12 कर्मचारियों ने मिलकर दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी। जिससे युवक के सिर मे गंभीर चोट आई है। वहीं युवक ने चिकन सेंटर के कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button