
कटरीना कैफ इन दिनों विक्की कौशल संग शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। आज कटरीना और विक्की सात फेरे लेने वाले हैं। इस शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के बड़े सेलेब्रिटी पहुंचे हैं।
देर रात तक चलेगी डिनर पार्टी
खबरों की मानें तो सेहराबन्दी के बाद विक्की कौशल की बारात होटल के एक छोर से दूसरे छोर के लिए निकलेगी। महल से सामने खुले मैदान में वीआईपी मेहमानों के लिए डिनर व पार्टी की व्यवस्था है जो आज देर रात तक चलेगी।
भव्य शादी में 120 मेहमानों को न्यौता
सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा होटल में यह शाही शादी चल रही है। इस भव्य शादी में 120 मेहमानों को न्यौता दिया गया है। 10 दिसंबर को रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।
डोली से मंडप में पहुंचेगी कटरीना
विक्की और कटरीना आज दोपहर को 3:30 से 3:45 के बीच सात फेरे लेंगे। शादी के मंडप को ऐसी जगह लगाया गया है जहां से मंदिर सामने दिखाई दे रहा हो। शादी के मंडप तक कटरीना को डोली से लाया जाएगा।
शादी के लिए शाही मंडप तैयार
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के लिए एक विशेष मंडप तैयार किया गया है। जिसे पूरी तरह से रजवाड़े स्टाइल में बनाया गया है। कटरीना और विक्की चारों तरफ से शीशे में बंद मंडप के अंदर सात फेरे लेंगे।




