कांकेर के पास मालगांव में एक युवती की लाश निर्वस्त्र अवस्था में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक यहां संदिग्ध अवस्था में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि युवती के सिर में लोहे की रॉड से वारकर उसकी हत्या की गई है। हत्या के पहले दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रात तकरीबन 8 बजे ग्रामीणों ने खेत में एक युवती की निर्वस्त्र एवं खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे है। घटना पर दुष्कर्म के बाद हत्या का संदेह पुलिस को है। फिलहाल जांच के बाद शव को पोस्मार्टम के लिए लाया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही मामले में खुलासा हो सकेगा। पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई थी एवं जांच कर रही थी।




