inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग – ज्वाइंट डायरेक्टर की मिली लाश, मंत्रालय से 1 मार्च को हुए थे लापता

छत्तीसगढ़ के मंत्रालय में पदस्थ ट्रेजरी के जॉइंट डायरेक्टर राजेश श्रीवास्तव की नागपुर में लाश बरामद हुई है। आशंका जताई जा रही है कि राजेश श्रीवास्तव ने आत्महत्या की है। फिलहाल मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है और जांच जारी है।


मिली जानकारी के अनुसार राजेश श्रीवास्तव 1 मार्च को मंत्रालय से लापता हुये थे। लापता होनी की सूचना के बाद से ही पुलिस की टीम उनकी खोज में जुटी हुई थी। देर शाम उनका शव महाराष्ट्र के नागपुर में मिलने से पूरे राजधानी में सनसनी मच गयी है।

Related Articles

Back to top button