
जशपुर में ठंड अपने पूरे शबाब पर है. क्षेत्र में पारा 2 से 3 डिग्री के आसपास पहुंचा गया है. वहीं पहाड़ी इलाकों की बात करे तो यहां की न्यूनतम तामपान 1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. सुबह-सुबह बर्फ की परत घास और पेड़-पौधों की पत्तियों में जमने लगी है.
ठंड के कारण पूरा शहर कोहरे से ढक जाती है. मानों कि बादलों ने पहाड़ों को अपनी आगोश में ले लिया हो. कोहरे के हटते ही सुंदर घाटी दिखने लगती है. वहीं शाम और सुबह में कड़ाके की ठंड पड़ने लगती है।

पूरा जशपुर इन दिनों शीत लहर की चपेट में है. अंचल में पड़ रही कड़ाके की सर्दी की वजह से सामान्य जनजीवन पर इसका सीधा असर देखा जा रहा है. जिले पाठ क्षेत्रों में बर्फीली चादर अब बिछने लगी है. यहां के लोगों ने गर्म कपड़े और अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है.
लोग सूर्यउदय से पहले और सर्यअस्त के बाद घर से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं. बढ़ती ठंड के कारण लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. जशपुर, पंड्रा पाठ, सन्ना, बगीचा, क्षेत्र में तापमान 2 से 3 डिग्री तक पहुंच गया है. दिन का अधिकतम तापमान 8 से 10डिग्री तक ही जा रहा है. ठंड से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है.




