
जशपुर जिले के लोदाम में किसान आत्महत्या का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है,क्षेत्र के विधायक विनय भगत मृतक के परिजन से मिलने उनके गाँव पहुँचे और मुलाकात करने के बाद रोड कंपनी के ठेकेदारों को फोन कर जमकर फटकार लगाई साथ ही कहा कि अगर 10 दिनों के भीतर अगर किसान की समस्या का सामाधन नहीं हुआ और लापरवाही के कारण और कोई जनहानी हुई तो अब ऐसी स्थिति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा दिए गए निर्धारित समय पर यदि काम नहीं हुआ तो स्वयं ही आंदोलन करने को मजबूर हो जायेंगे।
पूरा मामला जशपुर जिले के लोदाम का है जहां की मृतक किसान लालदेव राम रोड निर्माण कंपनी से मानसिक रूप से परेशान था परिजनों ने बताया कि साल भर पहले किसान के खेत में रोड निर्माण के वक्त मिट्टी डाल दिया गया था जिसके कारण किसान साल भर से खेती नहीं कर पा रहा था किसान के द्वारा आत्महत्या करने की आवेदन द्वारा भी शासन प्रशासन को अवगत करवाया गया था किंतु लापरवाही के कारण किसान के समस्या का सामाधन नहीं हो पाया अंत मे किसान ने अपने ही घर मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली वहीं मृतक के घर पहुँच कर विधायक ने सुध ली ओर किसान के परिवार को एक लाख रुपए का सहयोग राशी भी दिया।
जशपुर विधायक विनय भगत ने पीड़ित परिजन से मिलकर परिवार को ढाढस बंधाया और मृतक किसान के बेटे को 1 लाख की राशि साथ ही उनके बेटे की पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाने की जिम्मेदारी ली, विधायक विनय भगत के इस सहयोग की गांव वाले सभी सराहना भी कर रहे है।



