छत्तीसगढ़ – जशपुर जिले से एक खबर सामने आ रही है जहाँ सड़क और पुल नहीं होने की वजह से रात के अँधेरे में महिला को मशाल के सहारे खाट पर लेकर 4 किमी तक चल कर लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। ये घटना बगीचा विकासखंड के जबला गांव का है, सड़क और पुल नहीं होने की वजह से एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। लिहाजा लोगों ने रात के वक्त मशाल के सहारे महिला को खाट में लेकर मुख्य मार्ग तक लाया। यहां से एंबुलेंस के जरिए महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं दूसरी तस्वीर फरसाबहार विकासखंड के कापूटोला गांव की है। यहां भी एक बीमार शख्स को खाट में ढोकर 2 किलोमीटर पैदल चलकर लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां भी सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीण हमेशा परेशान होते हैं। सड़क नहीं होने का खामियाजा अक्सर यहां के लोगों को भुगतना पड़ता है। लोगों की माने तो सड़क नहीं होने से एंबुलेंस यहां तक नहीं पहुंच पाती।




