inh24छत्तीसगढ़

जशपुर जिला चिकित्सालय के ऑक्सीजन प्लांट के कंट्रोल यूनिट में लगी आग, 25 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर, मची अफरातफरी

जशपुर जिला चिकित्सालय के कोविड केयर सेंटर से बड़ी खबर आ रही है। यहाँ ऑक्सीजन प्लांट के कंट्रोल यूनिट में आग लगने से हड़कंप मच गई, और कुछ देर के लिए मरीजो को ऑक्सीजन सप्लाई बाधित हो गयी जिससे स्वास्थ्य विभाग में अफरातफरी मच गई हालांकि समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया, बता दे कि कोविड केयर सेंटर के ऑक्सीजन प्लांट के कंट्रोल यूनिट में अचानक धुंवा उठा और आग लग गई।सूचना मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड को मौके पर बुला लिया गया।

कोविड केयर सेंटर में फिलहाल 51 मरीज भर्ती हैं जिसमें लगभग 25 मरीज ऑक्सीजन के सपोर्ट पर हैं।आपातकालीन व्यवस्था कर ऑक्सीजन प्लांट से यूनिट से ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा रही है।फिलहाल कंट्रोल पैनल को दुरुस्त करने में व्यवस्था में प्रशासन लगा हुआ है।

Related Articles

Back to top button